Categories: Entertainment

घर में अकेली बेटी… और खतरा हर दरवाजे पर! इन 7 स्मार्ट गैजेट्स के बिना आपका घर भी असुरक्षित – delhi irs officer daughter homicide dwelling security devices sensible lock cctv sos safety suggestions ttecm

This web page was created programmatically, to learn the article in its authentic location you may go to the hyperlink bellow:
https://www.aajtak.in/technology/tech-tips-and-tricks-/story/delhi-irs-officer-daughter-murder-home-safety-gadgets-smart-lock-cctv-sos-security-tips-ttecm-dskc-2532309-2026-04-24
and if you wish to take away this text from our web site please contact us


दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद एक बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है. भारत की राजधानी दिल्ली में घर के अंदर अगर बेटियां सेफ नहीं हैं तो कहां हैं? वो भी IRS अधिकारी के घर के अंदर.

आपके घर में भी अगर बेटियां या बेटे कोई भी अकेला रहता है, कुछ समय के लिए ही सही तो सेफ्टी के लिए आपको ही कदम उठाना होगा. कुछ स्मार्ट गैजेट्स घर में रखने होंगे जो इस तरह की स्थिति में मददगार साबित हो सकते हैं.

आज टेक्नोलॉजी ने ऐसे कई साधन दे दिए हैं जिनसे घर में अकेले होने पर भी सुरक्षा को काफी मजबूत बनाया जा सकता है. सही तरीके से कुछ गैजेट्स को मिलाकर इस्तेमाल किया जाए, तो घर एक तरह से स्मार्ट सेफ जोन बन सकता है.

स्मार्ट डोर लॉक: घर की पहली सुरक्षा परत

घर की सुरक्षा हमेशा दरवाजे से शुरू होती है. स्मार्ट डोर लॉक आज के समय में सबसे जरूरी गैजेट बन गए हैं. ये लॉक पासवर्ड, फिंगरप्रिंट या मोबाइल से खुलते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि अगर कोई जबरदस्ती दरवाजा खोलने की कोशिश करता है, तो तुरंत आपके फोन पर अलर्ट आ जाता है.

कई स्मार्ट लॉक में ऑटो-लॉक फीचर होता है, यानी दरवाजा बंद होते ही अपने आप लॉक हो जाता है. इससे यह डर खत्म हो जाता है कि कहीं दरवाजा खुला न रह जाए. अकेले रहने वाली लड़कियों के लिए यह एक मजबूत सुरक्षा कवच की तरह काम करता है.

वाईफाई CCTV कैमरा: हर वक्त नजर रखने वाला सिस्टम

घर में अकेले होने पर सबसे ज्यादा भरोसा कैमरे पर होता है. छोटे वाईफाई CCTV कैमरे अब काफी सस्ते और आसान हो गए हैं. इन्हें आप घर के एंट्री पॉइंट या कमरे में लगा सकते हैं.

ये कैमरे मोबाइल से कनेक्ट होते हैं और आपको लाइव वीडियो दिखाते हैं. जैसे ही कोई मूवमेंट होती है, तुरंत नोटिफिकेशन मिल जाता है. कई कैमरों में नाइट विजन और दो-तरफा आवाज की सुविधा भी होती है, जिससे आप दूर रहकर भी घर की स्थिति समझ सकते हैं.

डोर और विंडो सेंसर: छुपा हुआ अलार्म सिस्टम

ये छोटे-छोटे डिवाइस होते हैं, लेकिन सुरक्षा में इनका रोल बहुत बड़ा होता है. इन्हें दरवाजे या खिड़की पर लगाया जाता है. जैसे ही कोई इन्हें खोलता है, तुरंत अलार्म बजता है या फोन पर मैसेज आ जाता है.

खासकर रात में या जब आप अकेली हों, तब ये सेंसर पहले ही खतरे की जानकारी दे देते हैं. इससे आपको समय मिल जाता है और आप तुरंत प्रतिक्रिया दे सकती हैं.

पर्सनल सेफ्टी अलार्म: तुरंत मदद के लिए तेज आवाज

यह एक छोटा लेकिन बहुत असरदार गैजेट है. इसे आप अपने पास रख सकती हैं. जैसे ही खतरा महसूस हो, इसे दबाते ही तेज आवाज निकलती है. यह आवाज आसपास के लोगों को सतर्क कर देती है और कई बार हमलावर को डराने के लिए काफी होती है. इसकी खास बात यह है कि यह इस्तेमाल में बहुत आसान है और तुरंत काम करता है.

पेपर स्प्रे: आखिरी समय में काम आने वाला सुरक्षा साधन

हालांकि यह टेक गैजेट नहीं है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से बहुत जरूरी है. पेपर स्प्रे छोटा होता है और जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है. यह सामने वाले को कुछ समय के लिए कमजोर कर देता है, जिससे आपको वहां से निकलने का मौका मिल जाता है. घर में अकेले होने पर इसे पास रखना एक अच्छा फैसला हो सकता है.

स्मार्ट वॉच और SOS डिवाइस: एक बटन में मदद

आजकल कई स्मार्ट वॉच और छोटे SOS डिवाइस आते हैं जिनमें इमरजेंसी बटन होता है. इसे दबाते ही आपकी लोकेशन तुरंत परिवार या भरोसेमंद लोगों तक पहुंच जाती है. अगर फोन तक पहुंचना मुश्किल हो, तब यह फीचर बहुत काम आता है. इसलिए इसे सेट करके रखना जरूरी है.

मोबाइल SOS फीचर: हर किसी के फोन में मौजूद सुरक्षा

हर स्मार्टफोन में SOS फीचर होता है, लेकिन बहुत लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते. इसे एक्टिव करके रखना चाहिए. आप एक बटन दबाकर अपने परिवार को अलर्ट भेज सकते हैं. यह फीचर फ्री है और बहुत काम का है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

हिडन कैमरा डिटेक्टर: प्राइवेसी की सुरक्षा

आजकल प्राइवेसी भी एक बड़ी चिंता बन गई है. कई बार छिपे हुए कैमरों की खबरें सामने आती हैं. ऐसे में छोटे डिवाइस आते हैं जो कमरे में छिपे कैमरे का पता लगा सकते हैं. अगर आप अकेली रहती हैं या नई जगह शिफ्ट हुई हैं, तो यह गैजेट एक अतिरिक्त सुरक्षा परत बन सकता है.

मल्टी-फंक्शन सेफ्टी डिवाइस: एक में कई काम

कुछ गैजेट ऐसे भी आते हैं जिनमें टॉर्च, अलार्म और SOS फीचर एक साथ होते हैं. ये छोटे होते हैं लेकिन काफी काम के होते हैं. अंधेरे में रास्ता दिखाने के साथ-साथ खतरे में अलर्ट भी देते हैं. ऐसे डिवाइस रोजमर्रा की जिंदगी में भी काम आते हैं.

अगर आसान भाषा में समझें, तो एक अच्छा सेफ्टी सेटअप वही है जिसमें दरवाजे पर मजबूत लॉक हो, घर में कैमरा हो, सेंसर अलर्ट दे रहे हों और आपके पास SOS या अलार्म डिवाइस हो, ये चार चीजें मिलकर आपकी सुरक्षा कई गुना बढ़ा देती हैं.

 

—- समाप्त —-

This web page was created programmatically, to learn the article in its authentic location you may go to the hyperlink bellow:
https://www.aajtak.in/technology/tech-tips-and-tricks-/story/delhi-irs-officer-daughter-murder-home-safety-gadgets-smart-lock-cctv-sos-security-tips-ttecm-dskc-2532309-2026-04-24
and if you wish to take away this text from our web site please contact us

fooshya

Share
Published by
fooshya

Recent Posts

Lehigh University Men’s Program Suspended for Hazing Allegations

This web page was created programmatically, to learn the article in its unique location you…

7 minutes ago

Relax, Fun & Family | KentuckyLake.com

This web page was created programmatically, to learn the article in its unique location you…

17 minutes ago

DVIDS – Images – South Dakota Army National Guard’s State Best Warrior Competition: Water Survival [Image 4 of 4]

This web page was created programmatically, to learn the article in its unique location you…

30 minutes ago

Angela Jean Munoz Obituary Sep 13, 2026

This web page was created programmatically, to learn the article in its unique location you'll…

52 minutes ago

McEvoy, O’Callaghan, Chalmers Amongst Names Not Entered In Australian SC National Championships

This web page was created programmatically, to learn the article in its authentic location you…

1 hour ago

Photographer Tyler Stalman critiques the iPhone 18 Pro’s digital camera

This web page was created programmatically, to learn the article in its unique location you'll…

2 hours ago